चाईबासा। अमला टोला वार्ड संख्या 19 में स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार को 12 बजे पाँच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ की गई। गायत्री परिवार, चाईबासा के द्वारा विद्यालय में संपूर्ण विधि विधान के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका विद्यार्थी मौजूद रहे।