पटना ग्रामीण: राज्य में अपराध के आंकड़ों में कमी आयी है- एयरपोर्ट पर बोले भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अपराध बढ़ा है। पूरे मामले पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़ों में कमी आयी है। साथ ही पुल गिरने के सवाल पर कहा कि जो भी पुल गिरे हैं वो लालू जी राज में बने थे।