जमवारामगढ़: भानपुर कलाँ निवासी युवक ने दहेज मुक्त विवाह कर समाज में पेश की मिसाल
टोडा मीणा स्थित बड़ की खोरी में वर पक्ष की ओर से दहेज प्रथा को समाप्त करने की पहल कर समाज में मिसाल पेश की गई है। भानपुर कलाँ निवासी लक्की राज मीणा ने केवल एक रुपया और नारियल लेकर शादी की है।