होशंगाबाद नगर: विवेकानंद युवा मंडल के नवीन कार्यालय का हुआ शुभारंभ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हुए शामिल
शहर में विवेकानंद युवा मंडल के नवीन कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी मुख्य रूप से शामिल हुए और कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विवेकानंद युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के उद्देश्यों और युवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।