मुरैना: मंडराई पेट्रोल पंप के पास टक्कर के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बानमोर थाने में मामला हुआ दर्ज
Morena, Morena | Dec 26, 2024 बानमोर थाना क्षेत्र के मंडराई पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, पुलिस इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।