मुरैना: गोपी पंचायत के भाई खा का पुरा गांव में श्मशान नहीं होने से ग्रामीण खुले आसमान में अंतिम संस्कार करने को मजबूर
Morena, Morena | Dec 25, 2024 गोपी पंचायत के भाई खा का पुरा गांव में ग्रामीणों के द्वारा कई बार कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को शमशान की भूमि के लिए टिन सेट और सारी व्यवस्थाओं के लिए आवेदन भी दिए गए लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की गई, जिस कारण ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है ।बरसात के दिनों में ट्रिपल लगाकर अंतिम संस्कार करते हैं।