बेल्थरा रोड: छपिया-हल्दीरामपुर अग्निकांड में एसडीएम ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य को तेज किया
बेल्थरारोड तहसील के छपिया-हल्दीरामपुर गांव स्थित राजभर बस्ती में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड और सिलेंडर ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। घटना में भारी तबाही के बाद प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। रसड़ा के क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता के साथ एसडीएम शरद चौधरी स्वयं मौके पर कैंप कर रहे है