गोपालगंज: मानिकपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर शनिवार की दोपहर 1:00 बजे आत्महत्या कर लिया। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच भी करेगी।