जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज बाईपास पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।