डीग: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने बिगुल बजाया, 15 अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन देकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे
Deeg, Bharatpur | Apr 13, 2026 जिले के धार्मिक स्थल पूंछरी समेत बरौलीचौथ, सांवई और खेड़ा ब्राह्मण गांवों की जमीन के प्रस्तावित अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कृषि उपज मंडी परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबूलाल सिनसिनवार ने की।