रघुराजनगर नगरी: कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार लोगों में से एक-एक कर तीन लोगों की हुई मौत, एक का उपचार जारी
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में शुक्रवार रात 8:30 बजे एक कुएं में गिरे बैल को बाहर निकालने के प्रयास में चार ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे। कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचाव अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत मे बाहर निकल कर बचाया ग