दरभंगा: गोलीकांड में मृत परिवार को अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति ने दी सहायता राशि व खाद्य सामग्री
विगत दिनों रामबाग गेट के पास अपराधिक घटना को रोकने के क्रम में श्रवण राम की जान चली गई। वो समाज के लिए जान दिया। उनकी वीरता को सम्मान देने के लिए अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार की महिला सदस्यों द्वारा 21,000 की आंशिक राशि का चेक मृतक के परिजन को दिया गया। इस संबंध में मौके पर मौजूद संस्था के सदस्यों ने शुक्रवार की शाम 6:30 बजे जानकारी दी।