करछना: सुलमई गांव के सामने टोंस नदी में माफियाओं द्वारा अवैध बालू का खनन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील करछना क्षेत्र के सुलमई ग्राम सभा में माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से टोंस नदी की कोख से बिना अनुमति के बालू खनन कर परिवहन किया जा रहा है। खनन माफियाओं के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर व्यापक पैमाने पर बालू निकाल कर घाट के पास डंप किया जा रहा है। जिसका वीडियो शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई।