करछना: नैनी स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण करते हुए माघ मेला की तैयारी का जायजा लिया
बृहस्पतिवार को प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने नैनी स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का निरीक्षण करते हुए माघ मेला तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया, इसके बाद अरैल माघ मेला क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लेते हुए कार्य कर रहे संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।