करछना: नैनी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर
करछना तहसील क्षेत्र के जेल रोड विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वालें नैनी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने निकल कर आई है। नैनी के रहने वाले राम प्रसाद यादव ने बताया कि उनके छत के ऊपर बिजली विभाग के द्वारा खुला बॉक्स लगा दिया गया है। जिसमें से दौडाई गई जर्जर तार से करंट उनके छत में उतर रहा है। मामले को लेकर कई बार विभागीय कर्मचारियों से शिकायत किया।