गोहद: गोहद उप जेल से दीवाल कूदकर फरार हुए आरोपी पर हुआ मामला दर्ज, 2 आरक्षक हुए निलम्बित
Gohad, Bhind | Jun 9, 2026 गोहद उप जेल में पोक्सो अधिनियम की धारा मे बंद कैदी सोमबार को दीवाल कूदकर भाग गया था। जिसकी सूचना जेल प्रभारी ने गोहद थाने को पत्र के माध्यम से दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ mamla दर्ज कर लिया है। तथा जेल मे ड्यूटी पर तैनात 2 आरक्षक निलम्बित कर दिये गए है। मंगलवार को लगभग 4 बजे गोहद पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।