खुरई: पूर्व पीएम राजीव गांधी की मूर्ति को डम्फर ने मारी टक्कर, कांग्रेसियों ने SDM से शिकायत कर मूर्ति सुरक्षा की मांग की
Khurai, Sagar | Apr 2, 2026 गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे कांग्रेसियों ने sdm से शिकायत की है कि स्टेशन पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की मूर्ति को एक डम्फर ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया, इससे पहले भी एक वाहन ने टक्कर मारी थी,कांग्रेसियों का कहना है कि यदि समय रहते मूर्ति की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये तो आंदोलन किया जायेगा।