कटघोरा: कटघोरा की जीवनदायिनी अहिरन नदी संकट में, लगातार गंदे पानी का प्रवाह हो रहा है
कोरबा जिले के कटघोरा नगर से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है… जहां जीवनदायिनी कही जाने वाली अहिरन नदी आज अपने अस्तित्व के लिए जूझती नजर आ रही है। कटघोरा नगर पालिका में कुल 15 वार्ड है। शहर की जीवनदायिनी नदी कहे जाने वाली अहिरन नदी का अस्तित्व खतरे में नज़र आ रहा है वजह है कटघोरा नगर के वार्डों का गंदा पानी लगातार इस नदी में छोड़ा जा रहा है.