कांके: दशम थाना क्षेत्र में शिवम बस में लूटपाट करने वाले 4 लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, ₹10 लाख हुए बरामद
Kanke, Ranchi | Jan 27, 2024 दशम थाना क्षेत्र में 16 जनवरी को शिवम बस में हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी सद्दाम, नसीर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये से ज्यादा नकदी भी बरामद की है।