कांके: रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास कार और बाइक में सीधी टक्कर, बाइक सवार घायल
Kanke, Ranchi | Jan 27, 2024 रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनिवार को सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक में सीधी टक्कर होने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।