फारबिसगंज: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की
फारबिसगंज नगर परिषद के सफाई कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया सफाई कर्मी का हड़ताल समाप्त हो गया है। शुक्रवार को दस बजे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा सफाई कर्मी की जो भी मांगें है उसे देखा जा रहा है और उसे समय रहते पूरा किया जाएगा। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे।