बिलग्राम: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक आशीष सिंह आशू ने किया पौधारोपण
हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने तेरवाकुल्ली ग्राम सभा के गुलाबपुरवा स्थित वीरहना कुटी मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया