गुमला: वृंदा गांव में विक्षिप्त महिला बच्ची के साथ पहुंची, ग्रामीणों ने दिया सहारा
Gumla, Gumla | Jul 5, 2025 सदर प्रखंड के वृंदा गांव में शुक्रवार की शाम भटकते हुए एक महिला पहुंची। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है वही उसके साथ उसकी 5 वर्षीय बेटी भी है। महिला विक्षिप्त है। उसकी 5 वर्षीय बेटी ने बताया कि वे लोग पालकोट प्रखंड के ढोलवीर गांव के रहने वाले हैं और उसके पिता का नाम प्रदीप है। दोनों मां बेटी को टोंगरी टोली गांव के एक महिला के घर में रखा गया है।