रामनगर: लखनऊ अग्निकांड के बाद रामनगर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ी, अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही
लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड के बाद रामनगर रानी बाजार त्रिलोकपुर सहित क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। सरकारी कार्यालयों स्कूल कॉलेजों कोचिंग सेंटरों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू हो गई है। हादसे से सबक लेते हुए लोग मैकेनिक बुलाकर एसी के तारों की गुणवत्ता एमसीबी की क्षमता और गैस प्रेशर की जांच करा रहे हैं।