बूरमू: बुढ़मू में टर्बो ट्रक ने सब्जी बेच रही दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक रिम्स रेफर
Burmu, Ranchi | Apr 6, 2026 बुढ़मू थाना क्षेत्र के सीरम के पास सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक टर्बो ट्रक की चपेट में आने से उलातू गांव की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी (45) और मैना देवी (46) मक्का-सीरम के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रही थीं। इसी दौरान बुढ़मू से राय की ओर तेज रफ्तार से जा रहे टर्बो ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी