रामपुर: सोमवार को सिविल लाइन क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया सघन यात्री वाहन चेकिंग अभियान
Rampur, Rampur | Nov 4, 2024 सोमवार को सुबह 11 बजे के आसपास सिविल लाइन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाए गए प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 08 वाहन सीज किए गए 06 वाहनों का चालान किया गया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में सघन चेंकिग अभियान चालाया गया।