रामपुर: पहाड़ी गेट हड्डी खारखाना के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Nov 4, 2024 पहाड़ी गेट हड्डी खारखाना के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया । बाइक सवार युवक रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना सोमवार दोपहर 3:00 की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है । जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार है।