रामपुर: मिलक हेरिटेज स्कूल के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 5 घायल अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 4, 2024 मिलक हेरिटेज स्कूल के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपती समेत 5 घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर 1:30 की है घटना के बाद मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए मिलक सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया वहां के डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक स्थिति देख शाम 5बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाकर भर्ती करवाया है, सभी का इलाज चल रहा है।