कांके: समाहरणालय में जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सोमवार शाम करीब पांच बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शहरी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आये मुलाकातियों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनकी शिकायतों को सुना जिसमें डबल डीड, सीमांकन, भूमि सम्बंधित, सड़क निर्माण,आदि से संबंधित आवेदन पर त्वरित संज्ञान लिया।