गाज़ीपुर: गाजीपुर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन चार प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र, दो ने नामांकन पत्र किया दाखिल
गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु आज तीसरे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट से 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। वही दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुआ है और 14 मई तक चलेगा।