गाज़ीपुर: शहर के विकास भवन से मैराथन दौड़ का आयोजन कर अधिकारियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, लोगों से मतदान करने की अपील की
गाजीपुर के विकास भवन से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अपर स्वीप नोडल जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह और क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।