गाज़ीपुर: गाजीपुर के ददरीघाट पर गंगा में नहाते समय डूबा लड़का,खोजबीन जारी
गाजीपुर के ददरीघाट गंगा में नहाते समय एक लड़का डूब गया।जिसके बाद चीख पुकार मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बजे के गरीब चंद्रशेखर नगर कॉलोनी निवासी पवन कुमार अपने साथियों के साथ ददरी घाट गंगा तट पर पहुंचा था और नहाने लगा इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।इसके बाद गोताखोर और कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी हुई है।