खड़गपुर: सिंहपुर सामुदायिक भवन में सदस्यता को लेकर भाजपा नगर मंडल औरग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित
गुरुवार को नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा नगर मंडल और प्रखंड के दक्षिणी ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आगामी 2 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले सदस्यता को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी और दिशा निर्देश दिए गए।