मुरैना: कैथोदा गांव में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Morena, Morena | Dec 30, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद कैथोदा गांव से व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर के द्वारा पीएम हाउस के लिए भिजवा दिया, जहां आज सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।