मुरैना: रामरतन का पुरा गांव में मोगियों ने नीलगाय को गोली मारी, घायल हुई, वन विभाग और गौ सेवक पहुंचे
Morena, Morena | Dec 29, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राम रतन का पुरा गांव में सरसों के खेत में घूम रही नीलगाय को मोगियों ने गोली मार दी। जिससे नील गाय घायल हो गई ,तभी सूचना के बाद मौके पर गौ सेवक पहुंचे ,इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय को वन डिपो लेकर गई है।