हनुमानगढ़: टाउन में खुले में विचरण कर रहे 12 पशुओं को नगर परिषद ने पकड़ा, गौशाला में छोड़ा, सभी पशुपालकों पर लगाया गया जुर्माना
हनुमानगढ़ नगर परिषद की टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर शहर में विचरण कर रहे बेसहारा पशुओं की धरपड़कर गौशाला भिजवाया है। इसमें दूध देने वाले कुल 12 पशुओं को खुले छोड़ने पर सभी पशुपालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के तहत की गई है।