गुना नगर: जेपी कॉलेज के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
राघौगढ़ थाना क्षेत्र में गावरी निवासी 60 वर्षीय रामदयाल मीना की जेपी कॉलेज के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। 15 अप्रैल शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार है, वाहन जब्त कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि शॉर्टकट के कारण लोग रॉन्ग साइड चलते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।