गिरिडीह: गिरिडीह के जसपुर में अवैध बालू का कारोबार दिनदहाड़े बेखौफ जारी
गिरिडीह के जसपुर इलाके में अवैध बालू कारोबार अब बेखौफ होकर दिनदहाड़े संचालित हो रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे भी यह अवैध कारोबार देखा गया।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर और हाइवा के माध्यम से लगातार बालू की ढुलाई की जा रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है।