कांके: झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | May 13, 2026 झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई जा रही है, इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार आज झारखंड के पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं तेज हवा चल सकती है, वहीं 14 और 15 मई को भी अधिकांश जिलों में दोपहर बाद मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।