हाजीपुर: मोबाइल में पोर्न वीडियो रखना युवक को पड़ा भारी, वैशाली साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वैशाली साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्न एवं अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल जब्त किया है। जिसमें भारी मात्रा में पोर्न वीडियो पाया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पटना से मिले टिपलाइन कंप्लेन के आधार पर की है।