सहजनवा: सहजनवा इलाके के सीहापार में अवैध पिस्टल के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान निखिल निवासी सीहापार, सहजनवा के रूप में हुई है।