बिलग्राम: जरसेनामऊ गांव में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bilgram, Hardoi | Jun 22, 2026 हरदोई के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर रविवार शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय सुमित्रा की मौत हो गई।थाना बिलग्राम क्षेत्र के जरसेनामऊ गांव में सरकारी स्कूल के सामने वह गोबर लेकर सड़क पार कर रही थीं,तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।