लूनकरनसर: दो अलग-अलग कार्रवाई में हथियार बरामद, एक के कब्जे से तलवार और दूसरे से छुरा किया गया बरामद
लूणकरणसर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी को कालवास चौराहे पर से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से छोटी तलवार जप्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई लूनकरणसर कालवास सड़क पर की गई। आरोपी के कब्जे से लोहे का छुरा बरामद किया है।