शाहजहांपुर। शहर को बाढ़ और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए ककरा पुल के ऊंचीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। हाइड्रोलिक जैक की सहायता से पुल को लगभग ढाई फीट ऊपर उठाया जा चुका है। पिछले करीब दो महीनों से चल रहा यह कार्य अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है।