ग्वालियर गिर्द: वारदात की नीयत से लोडेड कट्टे के साथ खड़े युवक को पकड़ा, मामला दर्ज
गोला का मंदिर पुलिस ने वारदात की नीयत से खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिव कॉलोनी पिंटो पार्क क्षेत्र में रहने वाले आरोपी ऋतिक वाल्मीकि के कब्जे से देसी कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किया है। मुखबिर ने सूचना दी थी कि ऋतिक भाऊसाहब पोतनीस एंक्लेव के पास दोपहर में किसी वारदात की नीयत से खड़ा हुआ है इस सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।