विदिशा नगर: 7 अप्रैल को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पहली बार आएंगे विदिशा, प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी पर हुई चर्चा
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहली बार विदिशा आ रहे है,वह 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे विभिन्न मंडलों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।बता दे पूरे देश में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन चल रहा है,सोमवार सुबह 10 बजे मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही तैयारी को लेकर चर्चा की गई।