सीतापुर: टेडवा चिलौला के पास सड़क के किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
थाना खैराबाद क्षेत्र के टेडवा चिलौला के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों के द्वारा व्यक्ति को जिला अस्पताल में लाकर सोमवार को भर्ती कराया गया अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि व्यक्ति कहां का रहने वाला है पुलिस पता लग रही है।