खरगोन: जिले में गुमशुदा नाबालिगों की घर वापसी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 'ऑपरेशन मुस्कान' ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार दोपहर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विशेष चौपालें लगाकर बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।