सहारनपुर: कामधेनु काम्प्लेक्स में अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल की, गर्मी में आग से बचाव के उपाय सिखाए
गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में अग्नि शमन सप्ताह को लेकर कामधेनु काम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर 3:00 बजे अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में आग लगने पर बचाव के तरीके, निकासी मार्ग और फैक्ट्रियों के अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई।