फतेहाबाद: फतेहाबाद फिरोज़ाबाद मार्ग पर बरी तिराहा के नजदीक बाइक फिसलने से गड्ढे में गिरे दो युवक, गंभीर रूप से घायल
Fatehabad, Agra | May 12, 2026 फतेहाबाद फिरोज़ाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाइक फिसलने से दो युवक सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए जिसके चलते दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।